आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 15 गिरफ्तार; नुकसान की भरपाई भी करेंगे आरोपी

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

Asansol News: पश्चिम बंगाल में आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी पर बीती रात हुए हमले के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों पर केवल मुकदमा चलाकर कार्रवाई ही नहीं होगी, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसीभी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अभियान के दौरान भड़की हिंसा

बता दें कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के रेलपार इलाके में शुक्रवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने को लेकर चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रशासन की ओर से इलाके में लोगों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते माहौल बिगड़ गया और बड़ी संख्या में लोग कसाई मोहल्ला पुलिस चौकी के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

End of Feed