पंजाब: कथित ड्रग ओवरडोज की वजह से युवक की मौत, पुलिस ने परिवार से छीना शव, Video आते ही मचा हंगामा

Mansa Drug Death Case: मृतक दलजीत सिंह के परिवार ने शव के साथ धरना दिया और उसे मानसा में उस जगह ले जाने की कोशिश की, जहां एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा शव को उठाकर डिवाइडर पार कर गाड़ी में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Mansa Drug Death Case: पंजाब के मानसा जिले के भम्मे कलां गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद तनाव बढ़ गया। परिवार का दावा है कि युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। दरअसल, मृतक दलजीत सिंह के परिवार ने शव के साथ धरना दिया और उसे मानसा में उस जगह ले जाने की कोशिश की, जहां एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। झोटा की हत्या के दो हफ्ते बाद भी उनके परिवार ने सीएम भगवंत मान के इस्तीफे सहित कई मांगें पूरी न होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया हुआ है।

MANSA

मानसा में युवक की मौत पर हंगामा (फोटो साभार- @INCPunjab)

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को मानसा की ओर जाने से रोका तो टकराव हो गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस द्वारा शव को उठाकर डिवाइडर पार कर गाड़ी में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्ष ने मान सरकार पर जमकर निशाना साधा। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया, "सुबह 11 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक शव पड़ा है। जांच में पता चला कि किसी ने गाड़ी से आकर शव वहां फेंका था। हमने हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।" उन्होंने कहा कि परिवार के साथ कुछ शरारती तत्व भी शहर की ओर कूच कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

End of Feed