दिल्ली में हैवानियत, मणिपुर के जाने-माने गिटारवादक की पीट-पीटकर हत्या, मामूली बात पर किया मर्डर

रविवार रात करीब 11:30 बजे विक्रम सिंह अपने घर का कचरा फेंकने के लिए नीचे आए थे। वहां पास के दो ढाबों पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी तेज आवाज में चिल्ला रहे थे और हंगामा कर रहे थे। इसका विरोध करना उन्हें भारी पड़ा।

Delhi News Today: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मणिपुर के 54 वर्षीय मशहूर गिटारवादक और संगीत शिक्षक विक्रम सिंह चोंगथम (Vikram Singh Chongtham) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई करते हुए 7 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 1 नाबालिग (15 वर्ष) को हिरासत में लिया है।

music teacher vikram

दिल्ली में मणिपुरी म्यूजिक टीचर की हत्या

हंगामा करने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला

रविवार रात करीब 11:30 बजे विक्रम सिंह अपने घर का कचरा फेंकने के लिए नीचे आए थे। वहां पास के दो ढाबों पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी तेज आवाज में चिल्ला रहे थे और हंगामा कर रहे थे। जब विक्रम सिंह ने उनके इस शोर-शराबे का विरोध किया, तो आरोपियों के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद जान बचाकर जब विक्रम अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल की ओर भागे, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में उन्हें घेर लिया और उनके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

End of Feed