मेरठ में बच्चों के सामने पिता को मारी गोली, पुरानी रंजिश के चलते हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2024, 12:09 PM IST

मेरठ में अरशद नाम के युवक को उसके दो बच्चों के सामने गोली मार दी। अरशद अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल नहाने गया था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बिलाल नाम के व्यक्ति ने अरशद की हत्या की।

Meerut Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय एक युवक की उसके दो बच्चों से सामने हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

gun shot dead

मेरठ में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

स्विमिंग पूल में नहाने गया था अरशद

मेरठ के जैदी फार्म निवासी अरशद मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान बिलाल नामक व्यक्ति से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान बिलाल ने तमंचा निकालकर अरशद के सिर में गोली मार दी। घायल होकर युवक जमीन पर गिर गया। लोगों ने बताया कि आरोपी बिलाल और अरशद की कुछ दिन से कहासुनी चल रही थी।

End of Feed