Mumbai News: होटल के डोसा में निकला चूहा, खाते ही शख्स करने लगा उल्टियां, तुकाराम मुंढे ने लिया सख्त एक्शन

बोरीवली स्थित राधाकृष्ण होटल में एक ग्राहक ने डोसा ऑर्डर किया था। जैसे ही उसने खाने के लिए डोसा काटा, उसे उसमें एक मरा हुआ चूहा मिला।

Mumbai Dosa News: मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राधाकृष्ण होटल में परोसे गए डोसे में कथित तौर पर एक चूहा मिला। इस कार्रवाई को FDA चीफ तुकाराम मुंढे लीड कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमित त्रिवेदी अपने दो भाइयों और बेटे के साथ साउथ इंडियन खाना खाने होटल गए थे। उन्होंने मैसूर मसाला डोसा ऑर्डर किया। त्रिवेदी ने दावा किया कि कुछ निवाले खाने के बाद, उन्होंने डोसे में एक छोटा चूहा देखा। यह देखकर त्रिवेदी बुरी तरह हिल गए, और उन्हें उल्टी होने लगी। फिर उन्होंने बोरीवली पुलिस से संपर्क किया और उन्हें घटना के बारे में बताया।

Rat in Dosa

मुंबई होटल के डोसा में निकला चूहा

बोरीवली पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पुष्पलता मांडले ने कहा कि पुलिस ने शिकायत FDA को भेज दी थी, जिसके बाद डिपार्टमेंट ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की। आगे की जांच चल रही है।

End of Feed