Bathinda: धारदार हथियारों से व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार, हत्या से मचा हाहाकार

पंजाब के बठिंडा में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में हत्या होना बताया जा रहा है।

बठिंडा: यहां एक व्यक्ति पर दो लोगों ने सरेआम धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जसपाल सिंह अथियानी (40) को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात रविवार को मौर मंडी के पास हुई और सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अथियानी जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है और हमलावर उसपर बार-बार हथियारों से वार कर रहे हैं।

2020 के हत्या में आरोपी था युवक

पुलिस उपाधीक्षक (मौर) राहुल भारद्वाज ने कहा कि हमले की वजह पुरानी रंजिश थी। अथियानी 2020 के हत्या के एक मामले में आरोपी था।पुलिस ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। यह घटना शिवसेना (पंजाब) नेता संदीप थापर पर पांच जुलाई को लुधियाना में तलवारों से हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। थापर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी एवं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने घटना की निंदा की है। उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए।

End of Feed