शहर

Saharanpur : सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या किए जाने की आशंका

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खेत में आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया गया है।

Image

सहारनपुर में मिला शव

सहारनपुर: जिले में सोमवार को एक व्यक्ति का शव एक खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में मोनू नाम के एक युवक की खेत में खाद डालते समय आम के पेड़ पर लटके हुए शव पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि क्षत-विछत शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव कई दिनों से पेड़ पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!