Delhi News: इंदरलोक मेट्रो स्टेशन के महिला टॉयलेट में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के इंदरलोक मेट्रो स्टेशन पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महिला टॉयलेट के अंदर से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में मौजूद इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव महिला शौचालय के अंदर मिला, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Man Found Dead Inside Locked Women’s Washroom at Inderlok Metro Station Delhi (Symbolic Photo)

दिल्ली मं बंद महिला टॉयलेट से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव (सांकेतिक फोटो)

शाम को इतने बजे मिली सूचना

डीसीपी मेट्रो कोशल पाल सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब 5 बजकर 33 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के महिला शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है और वहां से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही एनएसपी मेट्रो थाना पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची।

End of Feed