West Champaran News: शादीशुदा युवक ने धर्म छिपाकर किशोरी से जबरन की शादी, नेपाल भागते हुए धरा गया

West Champaran News: पश्चिमी चंपारण में एक शादीशुदा युवक ने धर्म छिपाकर किशोरी से जबरन शादी की। इसमें युवक के घर की महिलाओं ने भी उसका साथ दिया। किशोरी के लोकर नेपाल भागते समय युवक को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पकड़ा। तब इस मामले का खुलासा हुआ।

West Champaran News: बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक किशोरी के साथ जबरन विवाह करने का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम छुपाकर एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा और उससे जबरन शादी की। इसमें युवक के घर की महिलाओं ने उसका साथ दिया। जबरन शादी का ये पूरा मामला तब सामने आया जब मुस्लिम युवक किशोरी को नेपाल ले जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल 47वीं बटालियन के जवानों ने युवक और किशोरी को रक्सौल बॉर्डर पर पकड़ा। पूछताछ में उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मिली।

Man Arrested for Forcibly Marrying Teenage Girl

शादीशुदा युवक ने धर्म छिपाकर किशोरी से जबरन की शादी

धर्म छुपाकर किशोरी के साथ जबरन शादी

पूछताछ के दौरान पता लगा कि किशोरी पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी की उम्र 17 वर्ष है और वह कक्षा 8 की छात्रा है। धर्म छुपाकर शादी करने वाला आरोपी युवक मो. समीर आलम बेतिया नगर थाना क्षेत्र के किशुनबाग का निवासी है। इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि संदेह के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान लव जिहाद का शिकार हुई किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी दी।

End of Feed