Pilibhit News: पीलीभीत के भसूड़ा गांव में शादी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी समारोह के टेंट पर दीवार गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
हादसे के दौरान खान खा रहे थे लोग
कोतवाली बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि क्षेत्र के भसूड़ा गांव निवासी छेदालाल की पुत्री काजल की शादी के लिए बरेली से बारात आयी थी और विवाह समारोह के दौरान जब शनिवार की देर रात लोग खाना खा रहे थे, तभी एक मकान की कच्ची दीवार टेंट पर गिर गयी।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो। ग्रामीणों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गांव के निवासी महावीर (25), बरेली के भुता निवासी चंद्रवीर (30) की मौत हो गयी।
