शहर

Loksabha Election 2024: एक महीने में तीसरी बार बिहार आयेंगे PM Modi, इन शहरों में होगी रैली

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होंगे। संयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को तीसरे-चौथे चरण के मतदान से पहले जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार पहुंचेंगे। एक महीने में ये तीसरी बार पीएम मोदी बिहार के दौरे पर होंगे।

Image

एक महीने में तीसरी बार बिहार आयेंगे PM Modi

PM Modi Rally in Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब, दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। लोकसभा 2024 दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होने वाला है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर भी रहेंगे। बता दें कि बिहार में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। दूसरे चरण का मतदान बांका, कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर सीट के लिए होगा।

बिहार के अपने इस दौरे में पीएम तीसरे व चौथे चरण में होने वाले मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे लोगों में मतदान को लेकर भी उत्साह भरेगा। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जनसभा को संबोधित करने 26 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम चरण के मतदान से पहले जमुई नवादा, पूर्णिया और गया में जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद अब 26 अप्रैल को वह तीसरे और चौथे चरण के मतदान से पहले मुंगेर और उसके बाद अररिया में लोगों को संबोधित करने जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर जनसभाओं के लिए दरभंगा में 26 अप्रैल को होने वाली पहले से प्रस्तावित जनसभा को टाल गया है। कार्यक्रम में बदलाव के साथ वह सबसे पहले मुंगेर में BJP के प्रत्याशी ललन सिंह और अररिया के फारबिसगंज में बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने उम्मीदवारों को जीताने की अपील करेंगे। लोकसभा के चुनाव के चलते पीएम मोदी विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। एक महीने के भीतर पीएम मोदी का बिहार का ये तीसरा दौरा है।

दूसरे चरण के चुनाव

बिहार लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के पूरा होने के बाद अब, दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 (Bihar Loksabha Election 2024) के लिए मतदान प्रक्रिया किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और कटिहार सीट के लिए होगी। इसी दिन पीएम मोदी का बिहार का दौरा मतदाताओं को उत्साहित करेंगा और इससे मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

तीसरे और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव

तीसरे चरण का मतदान 7 मई और चौथे चरण के मतदान की प्रक्रिया 13 मई को पूरी की जाएगी। तीसरे चरण में बिहार के अररिया, झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा और सुपौल यानी पांच सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं चौथे चरण का मतदान बेगूसराय, दरभंगा, मुंगेर, उजियारपुर और समस्तीपुर सीट के लिए होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए अररिया में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं चौथे चरण के चुनाव के लिए मुंगेर में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article