झांसी में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा; टैक्सी और कार की हुई भिड़ंत में 8 घायल

झांसी के मऊरानीपुर में घने कोहरे के बीच टैक्सी और कार की आमने-सामने टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Jhansi Road Accident: यूपी के कई भागों में इन दिनों कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में, झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में सवारियां ले जा रही एक टैक्सी और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी में बैठे आठ लोग घायल हुए, जिनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।

8 injured in car-taxi collision in Jhansi

झांसी में कार और टैक्सी की भिड़ंत में 8 घायल

गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। रात करीब 8:30 बजे टैक्सी मऊरानीपुर से सिमरधा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

End of Feed