झांसी: कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा लोगों की जान ले रहा है। सोमवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे में कोहरे के कारण एक मिनी बस और 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग के आसपास बुरी तरह घायल हैं। बस बागेश्वर धाम से भोपाल के लिए जा रही थी।
रोड एक्सीडेंट
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बस में लगभग 17 लोग सवार थे, जिसमे करीब 6 लोग घायल है। मरने वालों में एक महिला और पुरुष शामिल है।
