गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, कई सेक्टर और रैपिड मेट्रो सेवा प्रभावित; हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

गुरुग्राम में सेक्टर-72 के 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने से बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया। इसके कारण शहर के कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और रैपिड मेट्रो सेवा भी बाधित हो गई।

गुरुग्राम में आज को अचानक बड़ा बिजली संकट देखने को मिला, जिससे शहर के कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-72 स्थित 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया, जिसके कारण आसपास के कई बिजली घरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इस तकनीकी खराबी का असर पूरे इलाके में तेजी से फैल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से कुल 7 बिजली घरों का संचालन बाधित हो गया है। इससे सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66KVA बिजली घरों पर भी असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह से गुल हो गई, जिससे लोगों के घरों, दुकानों और दफ्तरों में अंधेरा छा गया।

8-10 घंटे का लग सकता है समय

बिजली कटौती का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा है। पिछले एक घंटे से रैपिड मेट्रो की सेवाएं बाधित हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर यात्री इंतजार करते नजर आए और कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हुए। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगभग 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है।

End of Feed