Ratlam: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बन रही थी एमडी, पुलिस ने लिया एक्शन; करोड़ों के नशीले पदार्थ के साथ 15 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने एक बड़े अवैध मेफेड्रोन (MD) निर्माण कारखाने का खुलासा किया। इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। छानबीन के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई।

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने एक अवैध मेफेड्रोन (MD) निर्माण कारखाने का पर्दाफाश किया और इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई थी। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर चिकलाना गांव में दिलावर लाला (50) के घर छापा मारते हुए यह नशीला पदार्थ बनाने वाला अवैध कारखाना पकड़ में आया।

Major Mephedrone Drug Factory Busted in Ratlam (Symbolic Photo)

रतलाम में बड़ी मेफेड्रोन ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

कितनी है एमडी की कीमत?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी दिलावर लाला समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उसके परिवार के सदस्य और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा, 16 साल के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। मौके से लगभग 10.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

End of Feed