Chardham Yatra: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सांकेतिक फोटो।
चारधाम यात्रा पर आए थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर के 18 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम आए थे। यहां उनकी गाड़ी (एचआर 55 एआर 7404) का अचानक सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ेंः चारधाम यात्रा पर यात्रियों का रेला, रजिस्ट्रेशन बंद; अव्यवस्था के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
हादसे में आठ लोग हुए घायल
बता दें कि गाड़ी में 18 लोग सवार थे , जिनमें से आठ लोगों को मामूली चोटें आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले में भर्ती कराया गया।
