डायरेक्टर ने शूटिंग के बहाने बुलाया, पैसों के विवाद में फंसे मिर्जापुर फेम सत्येंद्र सोनी और उनके साथी; मैहर पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के मैहर में थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी की सूझबूझ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्मी कलाकारों और एक डायरेक्टर के बीच उपजे विवाद को उन्होंने टकराव की बजाय बातचीत के जरिए सुलझा दिया। इसके बाद सभी कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचाया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी की सूझबूझ और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला फिल्म कलाकारों और एक डायरेक्टर के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसे थाना प्रभारी ने बिना किसी कानूनी जटिलता में उलझाए सूझबूझ से सुलझाया और कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचाया। इसके बाद कलाकारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर थाना प्रभारी की कार्यशैली की खुले दिल से प्रशंसा की।

शूटिंग के बहाने बुलाया, लेकिन फिर क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार रीवा के एक डायरेक्टर ने फिल्म शूटिंग के बहाने हास्य कलाकार सत्येंद्र सोनी, श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा को मैहर बुलाया था। हैरानी की बात यह रही कि बुलाने के बाद वास्तव में शूटिंग शुरू ही नहीं हुई। इस बीच पैसों के भुगतान और एग्रीमेंट को लेकर डायरेक्टर और कलाकारों के बीच अनबन हो गई। विवाद बढ़ने पर कलाकारों ने शूटिंग करने से ही इनकार कर दिया, जिसके बाद डायरेक्टर की ओर से उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। यही वह बिंदु था जहां से पूरा मामला उजागर हुआ। बता दें कि सत्येंद्र सोनी मिर्जापुर जैसी कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही यूट्यूब पर हास्य कलाकार के नाम से प्रसिद्ध सत्येंद्र सोनी ने अपनी कला से लोगों के दिल में अच्छी-खासी जगह बना रखी है ।

End of Feed