Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 4 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'; मुंबई-ठाणे में बदला मौसम, मानसून पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Maharashtra Weather Update 30 May: महाराष्ट्र में आज प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार इस साल महाराष्ट्र में कम बारिश होने की आशंका है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। शनिवार को मुंबई, ठाणे और विदर्भ समेत राज्य के बड़े हिस्से में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लेकिन, इस बीच IMD द्वारा जारी मानसून के दूसरे दीर्घकालिक पूर्वानुमान (Long Range Forecast) ने किसानों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अनुमान है कि इस साल महाराष्ट्र में मानसून के चार महीनों के दौरान औसत से कम बारिश होगी।

Maharashtra Weather update monsoon tracker

मानसून में प्री-मानसून बारिश से मिली राहत

विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट और उत्तर महाराष्ट्र में येलो अलर्ट (Vidarbha Mumbai Konkan Weather Today)

आज 30 मई को राज्य में मानसून पूर्व बारिश की तीव्रता काफी अधिक रहने वाली है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा और यवतमाल के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं अकोला, भंडारा, बुलढाणा, गढ़चिरोली, गोंदिया, नागपुर और उत्तरी महाराष्ट्र के धुले, नंदुरबार, जलगांव और नासिक जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

End of Feed