Maharashtra Weather: बारिश के बीच चढ़ेगा पारा; महाराष्ट्र आने में देरी कर सकता है मानसून; मुंबई-ठाणे में भीषण गर्मी के बीच 3 जिलों में 'रेड अलर्ट'

Maharashtra Weather Update 28 May: दक्षिण-पश्चिम मानसून लक्षद्वीप पहुंच गया है और इसके 28 मई से 3 जून के बीच केरल में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि, महाराष्ट्र में मानसून 10 से 15 जून के बीच थोड़ा देरी से आएगा। इस बीच विदर्भ के तीन जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Weather Update: देश भर के किसानों और आम जनता के लिए मानसून को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार (27 मई) को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के रास्तों से गुजरते हुए लक्षद्वीप द्वीप समूह के दक्षिणी भाग में प्रवेश कर चुका है। हालांकि, शुरुआती दिनों में तेजी दिखाने के बाद मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, जिसके कारण केरल और महाराष्ट्र में इसके पहुंचने में कुछ दिनों का विलंब होने की प्रबल संभावना है। इस बीच, मानसून (Monsoon) के इंतजार के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में सूरज की तपिश और भीषण लू (Heatwave) का कहर जारी है, जिससे नागरिकों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

Maharashtra Weather update

मुंबई-ठाणे में उमस का सितम, विदर्भ में हीटवेव

अंडमान में जल्दी आकर क्यों लड़खड़ाया मानसून? (Monsoon 2026 Update)

इस साल मानसून का आगाज बेहद शानदार और समय से पहले हुआ था। मानसून अपनी निर्धारित तारीख से काफी पहले, यानी 16 मई को ही अंडमान पहुंच गया था और 18 मई को यह और आगे बढ़ गया। इस रफ्तार को देखते हुए मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि केरल में इस बार 26 मई तक ही बारिश शुरू हो जाएगी। अंडमान में आगे बढ़ने के बाद मानसून अचानक कमजोर पड़ गया और लगातार 5 दिनों तक एक ही जगह स्थिर रहा। इसके बाद 23 मई को इसने दोबारा गति पकड़ी और श्रीलंका के आधे से अधिक हिस्से तथा अरब सागर के कुछ क्षेत्रों को अपने घेरे में लिया। अब अनुकूल परिस्थितियों के चलते इसके आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

End of Feed