शहर

दिल्ली का मौसम (28 May 2026) Delhi Weather Today: गर्मी से झुलसती दिल्ली को भिगोने आ रही बारिश, 12 दिन की तपिश के बाद मिलेगी राहत! येलो अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 May 2026: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार से राजधानी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज से बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम (28 May 2026): दिल्लीवासियों को आज से भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने वाली है। राजधानी में गुरुवार से बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में 28 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी सताएगी। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। लेकिन शाम या रात तक मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। आसमान में बादल छा जाएंगे और धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सुबह से ही मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। साथ ही तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 29 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

दिल्ली में 12वें दिन 40 डिग्री के पार तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पूरे दिन भीषण गर्मी ने परेशान किया। इस दौरान गर्म हवाओं के चलते तपिश का अधिक एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी में लगातार 12वें दिन तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 56 और न्यूनतम आर्द्रता 14 फीसदी रही।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article