Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते यहां प्रचंड गर्मी का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को तटीय महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि कुछ अन्य क्षेत्र में गुरुवार 23 अप्रैल तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश की संभावना
बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
जैसा कि हमने ऊपर बताया मौसम विभाग के अनुसार तटीय महाराष्ट्र में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार 23 अप्रैल तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।
तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IMD के अनुसार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इन हवाओं के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है और समूचे राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
महाराष्ट्र में तापमान कैसा रहेगा?
महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, बारिश वाले क्षेत्रों में कुछ समय के लिए गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन मौसम अस्थिर बना रहेगा।
सावधानी और सलाह
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है और कमजोर ढांचों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
