शहर

बिहार का मौसम (21 Apr 2026) Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगा पारा, दो दिन बाद तेज आंधी की चेतावनी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Apr 2026: बिहार में आज मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दो दिन बाद तेज आंधी की संभावना है।

Image

बिहार में आज गर्मी बढ़ने की आशंका

Bihar Weather Today बिहार में आज का मौसम (21 Apr 2026): बिहार में आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार समूचे बिहार के ज्यादातर इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, कल यानी बुधवार 22 अप्रैल से मौसम स्थिर बना रहेगा और फिर 23 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार 23 अप्रैल के लिए खास चेतावनी जारी की है। गुरुवार के दिन बिहार में तेज आंधी (Thundersquall) आने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झोंकों के दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है, जिससे पेड़ों और कमजोर बिल्डिंगों आदि नुकसान होने की आशंका है।

तापमान में बदलाव की संभावना

कल यानी बुधवार 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस और अस्थिर मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। हालांकि, इस बीच 23 अप्रैल को तेज आंधी की भी संभावना है।

सावधानी और सुरक्षा सलाह

तेज आंधी के दौरान लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। साथ ही खुले मैदानों में बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बिहार में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना मुहाल होगा। सलाह दी जाती है कि दोपहर के समय अगर जरूरी काम न हो तो बाहर न निकले। खूब पानी पिएं और अपने को हाइड्रेटेड रखें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article