Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट! मुंबई में बढ़ी उमस, पुणे-मराठवाड़ा में गिरेंगे ओले

Maharashtra Weather Update 19 April: महाराष्ट्र में 19 से 22 अप्रैल तक मौसम का दोहरा संकट है। विदर्भ में लू, जबकि पुणे, सोलापुर और मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र इस समय कुदरत के दोहरे वार का सामना कर रहा है। एक तरफ विदर्भ और उत्तर भारत से आ रही गर्म हवाओं ने पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा दिया है, तो दूसरी तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का संकट मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 से 22 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र के 10 जिलों में येलो अलर्ट

विदर्भ में गर्मी का तांडव (Vidarbha Heatwave Alert)

विदर्भ क्षेत्र इस समय भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। अमरावती और वर्धा में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। अकोला, नागपुर, गढ़चिरोली और वाशिम में भी पारा 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात-रोधी वातावरण (Anti-cyclonic circulation) के कारण आसमान साफ है और सीधी धूप पड़ने से तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed