Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम के दोहरे तेवर, ईरान की हवाओं ने बढ़ाया विदर्भ का पारा; मुंबई-पुणे में आंधी-बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Update 18 May: महाराष्ट्र में मौसम ने दोहरी आफत खड़ी कर दी है। विदर्भ और मराठवाड़ा में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं मुंबई, पुणे, लातूर और कोंकण के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के नागरिकों को इस समय मौसम के दो बिल्कुल उल्टे रूपों का एक साथ सामना करना पड़ रहा है। राज्य में एक तरफ जहां सूरज आग उगल रहा है और पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कड़कती बिजली और तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश आफत बनकर बरसने को तैयार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ईरान के पास बने एक चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण पाकिस्तान और बलूचिस्तान के रास्ते भारत में बेहद गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मौसमी बदलाव के चलते मध्य और पश्चिमी भारत में मानसून-पूर्व भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जिससे महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Maharashtra Weather today

कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट

विदर्भ-मराठवाड़ा में 'लू' का अलर्ट (Vidarbha Marathwada Heatwave Alert)

ईरान-पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राज्य के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में लू की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में अमरावती, वर्धा, अकोला, ब्रह्मपुरी और यवतमाल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। वहीं परभणी, सोलापुर, जलगांव, चंद्रपुर, नागपुर और वाशिम में भी पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हिंगोली, परभणी, अकोला, चंद्रपुर, नागपुर और अमरावती जैसे जिलों के लिए पीली गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

End of Feed