Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में 'डबल अटैक', कहीं 43 डिग्री का टॉर्चर, तो कहीं भारी बारिश; मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट

Maharashtra Weather Update 10 April: महाराष्ट्र के विदर्भ में पारा चढ़ गया है, वहीं मुंबई के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए IMD के हवाले से जानते हैं आपके शहर में बारिश होगी या चलेगी लू।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है, जिससे राज्य के सामने 'दोहरी चुनौती' खड़ी हो गई है। एक ओर विदर्भ और मराठवाड़ा में सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में उमस और बेमौसम बारिश की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 अप्रैल को राज्य के कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र में मौसम की दोहरी मार

विदर्भ और मराठवाड़ा में लू का कहर (Loo Alert Vidarbha-Marathwada)

विदर्भ इस समय राज्य का सबसे गर्म हिस्सा बना हुआ है। नागपुर, अकोला, अमरावती, यवतमाल और वर्धा जैसे जिलों में पारा 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुष्क मौसम के कारण यहां लू (Heat Wave) चलने का खतरा है। वहीं, मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और धाराशिव में भी तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि, लातूर और धाराशिव में शाम के समय हल्की गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जो बढ़ती गर्मी के बीच थोड़ी राहत दे सकती हैं।

End of Feed