शहर

Kamal Kaur Murder case : कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो गिरफ्तार, UAE से पंजाब लेकर आई पुलिस

Kamal Kaur Murder case : कमल कौर की बॉडी 11 जून, 2025 को बठिंडा के एक अस्पताल के पार्किंग में मिली थी। पोस्टमॉर्टम में कौर की हत्या गला घोंटकर करने की बात सामने आई।

Image

हत्या का आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो। तस्वीर-ट्रिब्यून

Punjab News: पंजाब के कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेहरो को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी (Kamal Kaur Murder case) की हत्या का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मेहरो को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसे डिपोर्टेशन नियमों के तहत पंजाब वापस लाया गया। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC सेल के जरिए उसकी गिरफ्तारी हुई।

अस्पताल के पार्किंग में मिली थी लाश

बता दें कि कमल कौर की बॉडी 11 जून, 2025 को बठिंडा के एक अस्पताल के पार्किंग में मिली थी। पोस्टमॉर्टम में कौर की हत्या गला घोंटकर करने की बात सामने आई। मेहरो के तीन साथी जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रंजीत सिंह भी मर्डर में शामिल थे, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हत्या के बाद, मेहरो दुबई भाग गया था और काफी समय से वहीं रह रहा था। बीते 7 फरवरी को बठिंडा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

    शारजाह पुलिस ने हिरासत में लिया

    रिपोर्टों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बठिंडा पुलिस की एक टीम, जिसका नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे थे, ने यूएई अधिकारियों से आरोपी की कस्टडी हासिल की। वह फ्लाइट में सवार हो चुका है और गुरुवार देर रात के बाद किसी भारतीय हवाई अड्डे पर उसके पहुंचने की उम्मीद है। मेहरों को इस साल जनवरी में वीजा से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान शारजाह पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी होने में समय लगा।

    कार के अंदर मिली थी लाश

    सोशल मीडिया पर ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से मशहूर कंचन कुमारी की जून 2025 में हुई निर्मम हत्या ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी थी। कथित तौर पर उन्हें एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था। 9-10 जून की रात उनका गला घोंटकर हत्या कर दी गई, और तीन दिन बाद उनका शव आदर्श यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी एक कार के अंदर मिला था।

    Alok Rao
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article