Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शाहपुर के टेंबा आश्रम स्कूल में 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइए गणपत गवली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले से पॉक्सो का केस दर्ज था।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शाहपुर स्थित एक आश्रम स्कूल से बेहद दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के टेंबा आश्रम स्कूल में काम करने वाले 35 वर्षीय रसोइए को 22 नाबालिग छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गणपत गवली के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसे ही एक संगीन जुर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

Thane Ashram School Cook Arrest

शाहपुर के टेंबा आश्रम स्कूल का मामला

10वीं की छात्रा की हिम्मत से बेनकाब हुआ आरोपी

मामला तब उजागर हुआ जब 26 अगस्त को टेंबा आश्रम स्कूल की कक्षा 10 की एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि गणपत गवली ने उसे अकेला पाकर घेर लिया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी सामने आते ही जब पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू की, तो 21 अन्य नाबालिग छात्राएं भी डर मिटाकर आगे आईं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि रसोइया लंबे समय से उनके साथ भी अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ कर रहा था।

End of Feed