Exclusive: ओवैसी को महाराष्ट्र में कहां-कहां मिलती हैं सीटें? देवेंद्र फडणवीस ने गिनाईं जगहें, बोले- गठबंधन मंजूर नहीं

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ नवभारत के सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बढ़ते ग्राफ पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अंबरनाथ और अकोट में गठबंधन कैसे और क्यों हुआ? इसका भी जवाब दिया।

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ नवभारत के सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बढ़ते ग्राफ पर खुलकर बात की और उन सीटों को भी गिनाया, जिनको जीतने का हौंसला ओवैसी की पार्टी रखती है।

Fadnavis Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (बाएं) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (दाएं)

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कुछ कहा?

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ इलाके में ओवैसी को मानने वाले लोग हैं... आपने देखा होगा कि छत्रपति संभाजी नगर से उनकी पार्टी का सांसद चुना गया था... पिछले समय उनके विधायक जीत कर आए थे और इस चुनाव में भी चुनकर आए हैं। नगर पालिका और महानगर पालिका में एकाद पार्षद चुनकर आते हैं... तो उनकी ऑडियंस तो है, इसमें कोई दोराय नहीं है...

जब देवेंद्र फडणवीस से सुशांत सिन्हा ने सवाल किया कि इस चुनाव में ओवैसी का प्रदर्शन कैसा होगा? इस पर उन्होंने कहा, ''देखिए... छत्रपति संभाजी नगर, छुले, मालेगांव और नागपुर में उनको कुछ सीटें मिलती हैं। इससे ज्यादा उनका कोई प्रदर्शन नहीं है।''

End of Feed