'...मोदी और ट्रंप के नाम क्यों नहीं', दिशा सालियान केस पर बोलते हुए उद्धव ने क्यों कही ये बात, बोले- हमारा कोई संबंध नहीं

Disha Salian Case: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को दिशा सालियान मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है।

Disha Salian Case: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को दिशा सालियान मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि 2020 के दिशा सालियान मौत मामले को लेकर उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे कथित 'चरित्र हनन' अभियान को अगर नहीं रोका गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Uddhav Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

इस दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम लिया। हालांकि, उन्होंने व्यंग्यात्मक तौर पर कहा कि मुझे हैरानी है कि इस मामले में मोदी और ट्रंप के नाम क्यों नहीं हैं।

End of Feed