महाराष्ट्र में चला मराठी सिखाने का अभियान; 105 दिनों में 1.25 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों ने सीखी, शिंदे की आई प्रतिक्रिया

Maharashtra Auto Taxi Drivers Marathi: महाराष्ट्र में 105 दिवसीय अभियान के तहत 1.25 लाख ऑटो व टैक्सी चालकों ने सीखी मराठी। ठाणे में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बांटे प्रमाण पत्र।

Marathi Language Course Campaign: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे में आयोजित एक भव्य समारोह में घोषणा की कि राज्य सरकार और स्थानीय साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए 105 दिवसीय अभियान के तहत लगभग 1.25 लाख ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने व्यावहारिक मराठी भाषा का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

महाराष्ट्र में चला मराठी सिखाने का अभियान; 105 दिनों में 1.25 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों ने सीखी, शिंदे की आई प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में चला मराठी सिखाने का अभियान; 105 दिनों में 1.25 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों ने सीखी, शिंदे की आई प्रतिक्रिया (PTI)

गैर-मराठी पृष्ठभूमि से आने वाले सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए शिंदे ने स्पष्ट किया कि मराठी प्रेम, भक्ति और सम्मान से अपनाई जाने वाली भाषा है, किसी पर जबरन थोपी जाने वाली नहीं।

End of Feed