महाराष्ट्र कैबिनेट के 14 बड़े फैसले : किसानों को मुफ्त अनाज, नर्मदा-तापी प्रोजेक्ट को 5,548 करोड़; जानें पिटारे में और क्या-क्या?

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बैठक में 14 अहम फैसलों को मंजूरी दी। इसके तहत 33 जिलों के 42.30 लाख किसानों को तीन महीने तक हर महीने पांच किलो मुफ्त अनाज मिलेगा। इसके अलावा नर्मदा-तापी सिंचाई परियोजना के लिए 5,548 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, राजस्व, श्रमिकों और आम नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कुल 14 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Maharashtra Cabinet Decisions

महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक (फोटो-@Dev_Fadnavis)

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 33 जिलों के 42 लाख 30 हजार 783 किसानों को अगले तीन महीने तक पांच किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का है। इसके अलावा नंदुरबार जिले की नर्मदा-तापी वळण योजना के लिए 5,548 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, आर्थिक धोखाधड़ी करने वाली वित्तीय संस्थाओं की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज करने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

End of Feed