महाराष्ट्र में 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान शुरू, मैदान में 7,438 उम्मीदवार

महाराष्ट्र में 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवार 731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए मैदान में हैं। दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव में कुल 731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, जो स्वर्गीय अजीत पवार की पत्नी हैं, ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Maharashtra Begins Voting for District Council and Panchayat Committee Elections (Symbolic Photo)

महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू (सांकेतिक फोटो)

कहां-कहां हो रही है वोटिंग?

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में यह मतदान मूल रूप से 5 फरवरी को होना तय था, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन और इसके बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। मतदान रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में हो रहा है। बताया जा रहा है कि, मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में, मतगणना 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी, और उसके बाद ही आदर्श आचार संहिता हटा दी जाएगी।

End of Feed