उज्जैन के महाकाल मंदिर में NSG कमांडो की मॉक ड्रिल, 100 से अधिक जवानों ने संभाला मोर्चा, डमी आतंकियों से निपटे

विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर और महालोक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए NSG कमांडो ने 100 से ज्यादा जवानों के साथ रात में बड़ी मॉक ड्रिल की।

देश के प्रसिद्ध और अति-संवेदनशील धार्मिक स्थलों में शुमार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और 'महाकाल महालोक' की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम ने एक बड़ा सुरक्षा अभ्यास किया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 3 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 100 से अधिक एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाला।

nsg mock drill ujjain

रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक चली ड्रिल

रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक चला अभ्यास

यह विशेष मॉक ड्रिल महाकाल महालोक के मानसरोवर क्षेत्र से लेकर त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के बीच आयोजित की गई। रात ठीक 11 बजे शुरू हुआ यह सुरक्षा अभ्यास देर रात 2 बजे तक चला। इस दौरान कमांडो ने किसी भी संभावित आतंकी हमले या आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। इस ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में आतंकवादियों या असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास, डमी बंधकों को सुरक्षित तरीके से आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने का सफल ऑपरेशन, NSG, स्थानीय जिला पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के बीच आपसी समन्वय को परखने का अभ्यास किया गया।

End of Feed