मध्य प्रदेश को मिलेगी रफ्तार, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेस-वे, भोपाल से ग्वालियर तक सफर होगा आसान

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की लागत से 1,398 किलोमीटर लंबे पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना, जबलपुर-आशापुर, भोपाल-ग्वालियर और कटनी-सिंगरौली रूट शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर तैयार करने की योजना है। इन पर करीब 63,296 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 1,398 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक में इन परियोजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Madhya Pradesh Plans 5 Greenfield Corridors

(एमपी में बनेंगे पांच नए एक्सप्रेसवे- फोटो-AI)

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने और उन्हें तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, उद्योग और हाउसिंग बोर्ड के बीच समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया।

End of Feed