MP Economic Survey: विकास दर में 11.14% बढोतरी, प्रति व्यक्ति आय भी हुई बेहतर, CM मोहन बोले- समावेशी विकास की रफ्तार तेज

मध्यप्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में 11.14% की विकास दर दर्ज करते हुए सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) को 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का अनुमान जताया है। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.69 लाख रुपये हुई, हालांकि यह अभी राष्ट्रीय औसत से कम है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज वित्त वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया। इसमें राज्य की आर्थिक सेहत की विस्तृत तस्वीर सामने आई। इस सर्वेक्षण के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में मध्यप्रदेश ने 11.14 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। अनुमान है कि प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़कर 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा,जबकि पिछले वर्ष यह 15.03 लाख करोड़ रुपये था।

मोहन यादव

मध्यप्रदेश सीएम डा. मोहन यादव

स्थिर मूल्यों (2011-12) पर भी 8.04 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि का आकलन किया गया है, जो महज सांकेतिक नहीं बल्कि ठोस आर्थिक विस्तार को दर्शाता है।

End of Feed