देवास TI हत्याकांड में 48 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

देवास में TI दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत और उसके साथी धीरज को एनकाउंटर के बाद हिरासत में लिया। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है।

Dewas Police Encounter: मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक से कुचलकर टीआई की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके साथी धीरज को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के सीधे पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया।

Dewas Encounter

खातेगांव TI हत्याकांड में पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अवैध शराब का परिवहन कर रहे आयशर ट्रक के चालक ने चेकिंग के दौरान खातेगांव TI दिलीप पुरी को कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर SIT का गठन किया गया था और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई थीं।

End of Feed