सीएम यादव 31 मार्च को वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल, कारीगरों और किसानों को मिलेगी नई पहचान

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना ने स्थानीय उत्पादों को रोजगार, बाजार और निर्यात से जोड़कर एक सशक्त आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया है। 31 मार्च को वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में इस मॉडल के अनुभव और नवाचार साझा किए जाएंगे।

Madhya Pradesh One District One Product: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना ने स्थानीय उत्पादों को केवल पहचान तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार, बाजार और निर्यात से जोड़ने वाला एक प्रभावी आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया है। इस मॉडल के अनुभवों को वाराणसी में 31 मार्च को आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन में साझा किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से दोनों राज्यों के नवाचारों और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav (File Photo)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)

स्थानीय उत्पादकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मंच

ओडीओपी योजना के तहत प्रत्येक जिले की विशिष्ट उत्पादकता को पहचानकर उत्पादन, प्रोसेसिंग, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार उपलब्धता से जोड़ा गया है। यह पहल केवल पारंपरिक उत्पादों के संरक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे एक समग्र वैल्यू चेन मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। इस दृष्टिकोण से कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों को स्थायी आर्थिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

End of Feed