'कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में कमजोरी...', कमलनाथ के करीबी ने उठाए गंभीर सवाल, कहा- 'बाल कांग्रेस' को फिर करें सक्रिय

Bal Congress: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कहीं न कहीं ''कमजोरी'' है। भाजपा ने गोविंद सिंह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Bal Congress: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कहीं न कहीं ''कमजोरी'' है और पहले मजबूत रहे युवा कांग्रेस तथा सेवादल जैसे संगठनों की जमीनी स्तर पर वह सक्रियता नहीं रह गई है, जो पहले हुआ करती थी।

Govind Singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह (फोटो साभार: DrGovindSLahar/FB)

उन्होंने हाल में हुए 'जेन-जी' प्रदर्शनों के मद्देनजर युवाओं से पार्टी का जुड़ाव बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में 2021 में शुरू की गई 'बाल कांग्रेस' को फिर सक्रिय करने की मांग की। गोविंद सिंह को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।

End of Feed