13 वर्षीय लड़की का 42 साल के व्यक्ति से विवाह, दादा ने पोते की शादी के लिए मानी पोती देने की शर्त, दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

Indore News: विवाह के बाद लड़की दादा-दादी के घर लौट आई, लेकिन कुछ दिन बाद उस पर ससुराल जाने का दबाव बनाया गया और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई।

Madhya Pradesh: इंदौर में प्रशासन की चेतावनी अनसुनी करते हुए 13 वर्षीय लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बाल विवाह के खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और लड़की अपने भाई-बहनों के साथ दादा-दादी के पास रह रही थी।

13 वर्षीय लड़की का 42 साल के व्यक्ति से विवाह, दादा ने पोते की शादी के लिए मानी पोती देने की शर्त, दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

13 वर्षीय लड़की का 42 साल के व्यक्ति से विवाह, दादा ने पोते की शादी के लिए मानी पोती देने की शर्त, दूल्हे समेत 13 पर मामला दर्ज

पाठक ने बताया कि लड़की के दादा ने अपने पोते की शादी के बदले 26 अप्रैल को अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दिया।

End of Feed