भारत-न्यूजीलैंड मैच को स्टेडियम में देखने की दिव्यांग की चाह, सीएम डॉ. यादव ने पूरी की मुराद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं के साथ खड़े नजर आए हैं। आमजन की एक सरल अपील पर त्वरित निर्णय लेकर उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उज्जैन के एक दिव्यांग व्यक्ति की इच्छा पूरी कर मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि शासन जनता की भावनाओं से जुड़ा है।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर संवेदनशीलता और जन सेवा का उदाहरण पेश किया है। जनता की छोटी-सी अपील पर तुरंत संज्ञान लेना उनकी कार्यशैली की पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में उज्जैन जिले के एक दिव्यांग व्यक्ति की इच्छा को पूरा कर मुख्यमंत्री ने यह साबित किया कि वे सिर्फ प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े नेता भी हैं।

CM Mohan Yadav Wins Hearts by Fulfilling Disabled Man Dream

सीएम मोहन यादव ने दिव्यांग व्यक्ति का सपना किया पूरा

दरअसल, उज्जैन की बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी निवासी दिव्यांग अभिषेक सोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री से अपील की थी। वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्हें क्रिकेट से बेहद लगाव है और वे भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में आयोजित वनडे मुकाबला स्टेडियम में जाकर लाइव देखना चाहते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि उनके लिए टिकट की व्यवस्था करा दी जाए।

End of Feed