MP स्थापना दिवस पर 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कॉलशिप, CM मोहन यादव देंगे एक-एक लाख रुपये

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति देंगे। प्रत्येक विजेता को एक लाख रुपये और प्रमाण पत्र मिलेगा।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' देंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

mohan yadav

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (File Photo)

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य भावी पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कामना की कि सभी विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएं।

End of Feed