Madhya Pradesh: धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान, CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने धार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भोजशाला में पूजा करने के बाद उन्होंने धार को विकास की कई सौगातें दी हैं।

धार स्थित भोजशाला में पूजा के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बड़ा ऐलान किया है। मोहन यादव ने कहा है कि धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थानों की स्थापना की जाएगी। सीएम ने कहा कि राजा भोजपाल द्वारा स्थापित भोजशाला सदियों तक ज्ञान-विज्ञान-अनुसंधान और संस्कृत भाषा का सबसे प्रखर केन्द्र रहा है। राज्य सरकार भोजशाला के उसी गौरवशाली अतीत को पुनर्जीवित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करेगी।

mp cm mohan yadav Madhya Pradesh

भोजशाला में पूजा अर्चना करते हुए सीएम मोहन यादव

धार में विकास की नई धारा- मोहन यादव

आगे मोहन यादव ने कहा कि भोजशाला हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा का अटूट प्रतीक है। भोजशाला में दूर-दूर से छात्र और विद्वान ज्ञान अर्जित करने और शास्त्रों पर विमर्श करने आते थे। राजा भोज की इस पुण्य धरा (धार) में अब चहुंमुखी विकास की नई धारा बहेगी। धार के आसपास पुरात्व विभाग से समन्वय कर सभी प्रकार के विकास कार्य किए जायेंगे।

End of Feed