Moradabad News: महज तीन हजार रुपये के लिए युवक की पीट पीटकर हत्या, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की पीटकर हत्या करने के मामला आया। मामला केवल तीन हजार रुपये के लेनदेन का था। युवक के दोस्त और परिजनों ने उसे बांधकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम से लौटी बॉडी को लेकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही रास्ता खोलने की बात कर रहे हैं।

Moradabad Murder: मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हुई। 12वीं में पढ़ने वाले एक युवक की उसी के दोस्त और परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अजीब बात ये है कि ये हत्या मात्र तीन हजार रुपये के लिए हुई। आरोपियों ने उसे बांधकर टॉर्चर किया जिस दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया है।

boy beaten to death in moradabad

परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के कुचावली गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। मात्र तीन हजार रुपयों के लिए 12वीं के एक छात्र को पीट कर मार डाला गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय निखिल उर्फ निक्की के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुचावली निवासी यश ने निखिल से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। यश ने पहले दो हजार रुपये ऑनलाइन लौटा दिए और बचे हुए तीन हजार रुपये देने के बहाने उसने निखिल को अपने घर बुलाया।

End of Feed