लखनऊ

यूपी का मौसम 23-Apr-2025: यूपी में हीटवेव की मार, आसमान से बरस रही आग, 36 जिलों में जारी लू का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में गर्मी रात का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में हीटवेव की मार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। दिन से साथ यूपी में अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। न दिन में चैन पड़ रहा है न ही रात को लोगों को गर्मी से कोई खास राहत मिल रही है। यूपी के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है। यूपी में बढ़ती गर्मी के साथ ऐसा लगने लगा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रात का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संत रविदास नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, ऊनाव, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और महोबा में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। बीते दिनों चली हवाओं और बारिश के बाद, अब तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। हीटवेव की मार झेल रहे यूपी के लोग दोपहर के समय तेज धूप में घर से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। दिन के समय तो आसमान से शोले बरस रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान 46-48 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। अब यूपी के लोगों को राहत के लिए मानसून का इंतजार करना पड़ेगा, जिसमें फिलहाल काफी समय है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!