लखनऊ

UP में हुए 33 IAS अधिकारियों के तबादले; कमिश्नर कौशल राज शर्मा बने मुख्यमंत्री के सचिव

सोमवार की देर रात उत्तर प्रदेश में कई तबादले हुए हैं। 33 IAS का ट्रांसफर कर दिया गया है। सूची में कई सीनियर अधिकारियों के नाम भी हैं। मुख्यमंत्री सचिव की जिम्मेदारी वाराणसी क्षेत्र के मंडल आयुक्त रहे कौशल राज शर्मा संभालेंगे। इनकी जगह जिलाधिकारी एस राज लिंगम को वाराणसी का कमिश्नर बनाया गया है। देखिए सूची।

Image

यूपी में बदले गए कई IAS अफसरों के पद (फाइल)

Photo : PTI

घUP News: उत्तर प्रदेश में सोमवार की देर रात 33 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। इनमें से कई सीनियर अफसर भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का तबादला कर दिया गया है और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। सूचना निदेशक शिशिर सिंह का भी तबादला हुआ है। नए सूचना निदेशक विशाल सिंह बनाए गए हैं।

इसके साथ ही लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।

वेंकटेश्वर लू का पदभार हुआ कम

इसी के साथ सीनियर IAS एल वेंकटेश्वर लू के पदभार को कम कर दिया गया है। उनसे प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद वापस ले लिया गया है। शेष अन्य पदों जिम्मेदारी अब भी उनके पास है। उनकी जगह स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP IAS transfer list 1.

जारी की गई सूची 1

कौशल राज शर्मा बने सचिव मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा का तबादला कर दिया गया है। कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इनकी जगह जिलाधिकारी एस राज लिंगम को वाराणसी का कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी के नए DM अब सत्येंद्र कुमार होंगे, पहले ये मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे। फिलहाल नवनीत सिंह चहल को विशेष सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

UP IAS tranfer list 2.

अधिकारियों के तबादलों की सूची

लखनऊ नगर आयुक्त भी बदले

संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, शाश्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, रविंद्र कुमार द्वितीय को जिलाधिकारी आजमगढ़ और अभिषेक पांडे को जिलाधिकारी हापुड़ बनाया गया है। अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी अब अनुपम शुक्ला होंगे। लखनऊ के नगर आयुक्त रहे इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग बनाया गया है, उनकी जगह गौरव कुमार को लखनऊ नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के बदले हैं DM

बरेली, अंबेडकर नगर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा समेत कई जिलों के DM भी बदल दिए गए हैं। हर्षिता सिंह को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, आर्यका अखौरी को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है, ये गाजीपुर की जिलाधिकारी थीं। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार अब गाजीपुर के जिलाधिकारी होंगे। झांसी के जिलाधिकारी अब मृदुल चौधरी होंगे, ये महोबा के DM थे। गजल भारद्वाज को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर को और जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार को बनाया गया है। शैलेश कुमार को भदोही जिले का नया DM नियुक्त किया गया है। भदोही के DM रहे विशाल सिंह को सूचना एवं संस्कृति निदेशक बनाया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article