Kannauj News: कन्नौज में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Kannauj News: यूपी के कन्नौज में एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती की कहीं और शादी तय होने से नराज होकर युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया।

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुदखुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका की हत्या गोली मारकर की और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घटना के एक दिन पहले ही पंचायत ने युवक को युवती को परेशान न करने की बात की थी। हत्या और आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जब्त किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kannauj News: कन्नौज में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

युवक ने क्यों की प्रेमिका की हत्या

जानकारी के अनुसार, युवती के मना करने व उसकी शादी कहीं और तय हो जाने पर आक्रोश में आकर युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है। युवक ने आज सुबह तड़के हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का शव घर में और युवक का शव घर से कुछ दूर मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक की पहचान देवांशु और युवती की पहचान दीप्ति के रूप में की है।

End of Feed