Yogi Adityanath Birthday: पंचूर से गोरखपुर और संन्यासी से CM का सफर, आदित्यनाथ ने UP को दी नई पहचान

  • Written by: ललित राय
  • Updated Jun 5, 2023, 08:24 AM IST

CM Yogi Adityanath Birthday: आज सीएम योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है। देश भर से उन्हें बधाइयां एवं शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। 2017 में प्रदेश की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने अपनी नीतियों से प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले गए हैं। आज यूपी की पहचान बदल गई है। देश और दुनिया में यूपी की पहचान तेजी से उभरते एक विकसित राज्य के रूप में हो रही है।

CM Yogi Adityanath Birthday: उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। यूपी के उस जिले में पंचूर गांव में पांच जून 1972 को एक शख्स ने आंखें खोलीं जिसे अजय सिंह बिष्ट के नाम से जाना गया। लेकिन अजय सिंह बिष्ट की नसीब में कुछ खास लिखा था। माता पिता आम बच्चों की तरह ही उनकी देखभाल करते थे। लेकिन उनकी विलक्षण प्रतिभा आगे के सफर की स्क्रिप्ट लिख रही थी। 1972 से लेकर 1992 तक वो पहाड़ों के हिस्सा रहे। लेकिन उसी बीच एक भाषण प्रतियोगिता में गोरखनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ की नजर अजय सिंह बिष्ट पर पड़ी और वो पूछ बैठे कि क्या तुम गोरखपुर चलोगे। यह बात बातों तक सीमित नहीं रही। जैसे अजय सिंह बिष्ट के प्रारब्ध में लिखा था कि पहाड़ की सांसारिक दुनिया से इतर उन्हें कुछ खास काम के लिए बनाया गया।

Yogi adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 51 साल के हो गए हैं।

सीएम योगी का आज 51वां जन्मदिन

आज सीएम योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है। देश भर से उन्हें बधाइयां एवं शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। 2017 में प्रदेश की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने अपनी नीतियों से प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले गए हैं। आज यूपी की पहचान बदल गई है। देश और दुनिया में यूपी की पहचान तेजी से उभरते एक विकसित राज्य के रूप में हो रही है।

End of Feed