बहराइच में आदमखोर का खौफ, 4 मासूमों को बनाया शिकार, दहशत में जी रहे ग्रामीण

Bahraich Wolf Attack: यूपी के बहराइच जिले में भेड़िये का आतंक बढ़ता जा रहा है। आदमखोर ने हाल ही में चार बच्चों को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद गांव के लोग मासूमों की सुरक्षा के लिए रात भर पहरा दे रहे हैं और हांका लगा रहे हैं। वन विभाग की टीम भेड़िये को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक आदमखोर जानवर का आतंक फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर अब तक चार बच्चों की जान जा चुकी है। आदमखोर महसी तहसील के बाद अब पड़ोसी तहसील कैसरगंज तक पहुंच चुका है। पिछले 15 दिनों में इसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया, जिसमें कई मासूमों की मौत हो गई और लगभग डेढ़ दर्जन लोगों घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात-रात भर जागकर अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पहरा व हांका लगा रहे हैं। गांव में आदमखोर के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भी इस प्रभावित इलाके का दौरा किया।

Bahraich News

बहराइच में आदमखोर का खौफ (Photo - Canva)

बहराइच में भेड़िये का आतंक

जानकारी के अनुसार, यह सिलसिला 9 सितंबर को शुरू हुआ, जब परगपुरवा गांव में एक बच्ची को भेड़िए ने अपना शिकार बनाया। इसके अगले दिन एक अधेड़ महिला पर भी हमला हुआ। उसके बाद 13 सितंबर को बहोरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी। बच्चे को गोद में लेकर सो रही मां के पास से भेड़िया बच्ची को उठा ले गया। मां के चीखें सुन ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे और भेड़िये की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक वह अंधेरे में बच्ची को लेकर गुम हो गया। अगले दिन बच्ची का शव खेत से मिला। इसके बाद 20 सितंबर को भेड़िए ने तीन लोगों पर हमला हुआ। आदमखोर भेड़िया एक भाई को उसकी बहन के पास से उठा लिया गया, जिसका शव आज तक नहीं मिला पाया है। 24 सितंबर को भेड़िए ने एक खेलते बच्चे को अपना शिकार बनाया। बता दें कि बच्चा अपने घर में खेल रहा था, तभी भेड़िया आया और उसे भी उठा ले गया।

End of Feed