Anil Dujana: अनिल दुजाना पर दर्ज थे 60 से ज्यादा मामले, बुलेटप्रूफ जैकेट में अदालत ले जाती थी पुलिस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 4, 2023, 04:19 PM IST

अनिल दुजाना के खिलाफ हत्या, लूट के कई मामले दर्ज थे। उसकी दुश्मनी सुंदर भाटी गैंग से भी थी। कौन था अनिल दुजाना आपको बता रहे हैं।

Who Was Anil Dujana: ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना आज मेरठ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में इस दुर्दांत अपराधी को ढेर कर दिया। अनिल दुजाना 2021 में जमानत पर जेल से बाहर आया था और फरार चल रहा था। दुजाना के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। कौन था अनिल दुजाना आपको बता रहे हैं।

Anil Dujana Encounter

अनिल दुजाना पर दर्ज थे 60 से ज्यादा मामले

60 से अधिक मामले दर्ज

अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। वह बादलपुर के दुजाना गांव में रहता था। उसके खिलाफ कई थानों में रंगदारी, लूट, हत्या और अपहरण के 60 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसके जेल से बाहर आते ही गवाहों में डर का माहौल था।

End of Feed