नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा' पार्ट 2 गाने के पीछे की सच्चाई क्या है? कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 06:52 PM IST

नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा पार्ट 2 गाना रिलीज किया है। इसके पीछे की सच्चाई क्या है? क्या ये गाना माहौल खराब कर रहा है या फिर योगी सरकार इससे डर गई है। जानिए राष्ट्रवाद में एक्सपर्ट्स की राय।

क्या यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के लिए अब लोक गायिकाओं को मोहरा बनाया जा रहा है। नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा पार्ट 2 गाने के पीछे की सच्चाई क्या है? क्या ये गाना माहौल खराब कर रहा है या फिर योगी सरकार इससे डर गई है ये आज का बड़ा सवाल है। दरअसल नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा पार्ट 2 गाना रिलीज किया है। इस गाने के बाद कानपुर देहात की पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस भेजा है और सात सवाल पूछे हैं। यूपी पुलिस का कहना है कि इस गाने के जरिए सूबे में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है। पहले आपको सुनाते हैं कि नेहा राठौर का वो गाना जिस पर नया बवाल मचा हुआ है।

एक तरफ नेहा राठौर कानपुर की घटना पर योगी सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ आज योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। योगी सरकार ने 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का बजट पेश किया है। सरकार का दावा है कि ये अमृत काल का बजट है और ये बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं विपक्ष का आरोप है कि बजट में वर्तमान और भविष्य को लेकर कोई रोड मैप नहीं है।

End of Feed